बेगूसराय: हड़ताली चौक पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के समर्थन में किया धरना-प्रदर्शन
हड़ताली चौक पर विभिन्न मांगों के समर्थन में मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सरल बनाने, बरौनी डेयरी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अपनी आवाज को बुलंद किया.