शाहबाद: अल्लाह पुर सैदी खेल से किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज
कस्बे के मोहल्ला अल्लाहपुर सैदीखेल से एक किशोर के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पिता ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पीड़ित संजय कुमार पुत्र राज बहादुर के अनुसार उसका 16 वर्षीय पुत्र आर्यन वर्मा 5 मई से घर से बिना बताये कहीं चला गया है।