लोकसभा चुनाव 2024 में अधिकाधिक मतदान कराने को शनिवार को नावाडीह सीओ अभिषेक कुमार ने विभिन्न आंगनबांड़ी केन्द्र में कार्यरत सेविका सह बीएलओ संग बैठक की । यहां सीओ अभिषेक कुमार ने सभी मतदान केन्द्रों में उपलब्ध सुविधा मोबाइल चार्जिग प्वाइंट, रैम्प, पंखा बिजली, पेयजल, शौचालय, व्हीलचेयर, शेड आदि की अद्यतन जानकारी ली ।