दमयंती नगर: इमलाई में पानी के संकट पर 5 घंटे चक्का जाम, सड़क पर टेंट लगाकर बैठे लोग, 10 टैंकर भेजने पर बनी बात
दमोह इमलाई में पेयजल संकट से परेशान रहवासियों ने शुक्रवार को चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। महिलाओं और बच्चों ने खाली कुप्पे रखकर सड़क पर टेंट लगाते हुए धरना दिया। लोगों ने पानी सप्लाई, बंद हैंडपंप और मूलभूत सुविधाओं की कमी। करीब पांच घंटे चले प्रदर्शन के बाद तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी और सीएमओ राजेंद्र सिंह पहुंचे। प्रतिदिन 10 टेंकर भेजने पर सहमति बनी।