भादरा: भादरा में मशीन में करंट आने से युवक की हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
भादरा की गुड़ मंडी स्थित श्रीश्याम टी-स्टेट में काम के दौरान मशीन में करंट आने से राखी निवासी 28 वर्षीय मजदूर प्रमोद की मौत हो गई। उसे विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।