कोलायत: हदा थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, हदा थाने में मर्ग दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
हदां थाना क्षेत्र के गांव भेलु में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।मृतक के पिता खेमाराम पुत्र लालाराम नायक निवासी भेलु ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके बेटे मगाराम उर्फ चोरूलाल उम्र 30 वर्ष ने 19 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।