बिछिया: अंजनिया चौकी में भावुक पल; चौकी प्रभारी प्रवीण शर्मा और आरक्षक सुनील सिंह को दी गई भावभीनी विदाई!
पुलिस चौकी अंजनिया में रविवार को कर्तव्य सम्मान और अपनत्व का अनूठा संगम देखने को मिला l इस दौरान 21 जून रविवार की शाम 4 बजे पुलिस चौकी के एएसआईं राजेश सराठे ने जानकारी देकर बताया कि अंजनिया पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी प्रवीण शर्मा एवं आरक्षक सुनील सिंह के स्थानांतरण पर पुलिस स्टाफ द्वारा भावभीनी विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया l यहां चौकी स्टॉफ रहे l