टूंडला: सूर्य नगर कॉलोनी में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में मां डंडा लेकर पहुंची, आरोपी फरार
थाना टूंडला क्षेत्र के सूर्य नगर कॉलोनी में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों के द्वारा एक छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। छेड़छाड़ की शिकायत पर छात्रा की मां डंडा लेकर जब पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।