कामां: कामां में आशा सहयोगिनियों ने विधायक को अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
कामां में भगत सिंह तिराहे पर खड़ी आशा सहयोगिनियों को देख विधायक नौक्षम चौधरी ने गाड़ी रुकवाकर उनकी समस्याएं सुनीं। आशा सहयोगिनियों ने ज्ञापन सौंपकर नियमितीकरण, 24 हजार रुपए मासिक मानदेय, समय पर प्रोत्साहन राशि और पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई। विधायक ने उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया है।शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी।