तिरोड़ी: सुकली में मिले सागौन लट्ठों से भरे लावारिस पिकअप वाहन पर 15 दिन में दावा-आपत्ति आमंत्रित, राजसात की कार्यवाही शुरू
वन परिक्षेत्र कटंगी सामान्य के वन अमले द्वारा बीते 16 जनवरी 2026 को तिरोड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम सुकली के पास पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे खड़ी एक लावारिस पिकअप बोलेरो वाहन को जब्त किया गया था। वाहन में बिना वैध दस्तावेजों के सागौन के 10 लट्ठे लदे हुए मिले थे। इन लट्ठों का कुल आयतन 0.898 घन मीटर आंका गया है। वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी और इंजन व चेचिस नंबर भी घिस