सदर: अस्सीघाट को नो व्हीकल जोन बनाया गया, जाम से राहत के लिए पुलिस की बड़ी पहल, एसीपी ने किया निरीक्षण
Sadar, Varanasi | May 18, 2026 अस्सी घाट क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और लगातार लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने नई यातायात व्यवस्था लागू की है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में अस्सीघाट मोड़ से नगवां मार्ग स्थित होटल गंगा व्यू तक “नो व्हीकल जोन” घोषित किया गया है। घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।