#अलीगढ़ 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा! चचेरे भाई ने गाली-गलौज के विवाद में की हत्या |
बहुत दुख होता है इस तरीके की घटनाएं देखकर, मन विचलित हो जाता है।
इन घटनाओं को रोकने का एक ही रास्ता है स्वयं पर नियंत्रण, जिसने अपनी कर्मेंद्रियों को नियंत्रण में कर लिया उससे कभी भी कोई भी अपराध नहीं होगा। क्योंकि इस तरीके के पाप कर्म, अपराध, घटनाएं, तभी होती है जब हमारा हमारी कर्मेंद्रियो पर नियंत्रण नहीं होता है।
जिसने अपनी कर्मेंद्रियो को नियंत्रण में कर लिया उसके द्वारा कभी भी कोई अपराध नहीं हो सकता है।
ये मेरा खुद का अनुभव है। क्योंकि जितने भी घटनाएं होती हैं पांच विकारो के कारण ही होती हैं, काम (वासना), क्रोध (गुस्सा), लोभ (लालच), मोह (आसक्ति) और अहंकार (घमंड)
अगर हमने अपनी कर्मेंद्रियो को नियंत्रण में कर लिया तो यह पांच विकार हम पर हावी नहीं हो सकते हैं।
Koil, Aligarh | Jul 29, 2026