पन्ना: खौफनाक 'बर्थडे' पर अपनों की छाती गोलियों से छलनी, न्यायालय ने कातिल बाप-बेटे को सुनाई फांसी की सजा
Panna, Panna | Apr 30, 2026 पन्ना में न्याय की बड़ी मिसाल पेश करते हुए अदालत ने 2023 के दोहरे हत्याकांड के दोषियों, पिता-पुत्र को फांसी की सजा सुनाई है। जन्मदिन के जश्न में ज़मीनी विवाद के चलते आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो सगे भाइयों की जान ले ली थी। खुद बुजुर्ग माता-पिता की गवाही ने कातिल बेटे और पोते को उनके अंजाम तक पहुँचाया है।