पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में #Spfhr द्वारा प्रवक्ता परीक्षा के दृष्टिगत ब्रीफिंग की गई । ब्रीफिंग के दौरान परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय भी मौके पर उपस्थित रहे।
#uppolice