एंकर:--विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा पूरे भारत मे नमामि भारतम् वन्दे मातरम् सामूहिक गायन का आयोजन भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी विक्रम संवत 2083 25 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार, प्रातः 11.00 बजे किया गया , इस गायन में विद्या भारती बैतूल शाखा के समस्त कार्यकता और मुख्य अतिथि के उप में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके शामिल हुवे।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की योजना अनुसार स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालापाठा बैतूल में नमामि भारतम् कार्यक्रम अटल सभागार जे. एच. कॉलेज बैतूल में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती ब्रह्माक्षर ओम एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना प्रार्थना कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में निखिलेश जी महेश्वरी विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री रहे। साथ ही मंच पर क्षेत्रीय सांसद दुर्गा दास जी उइके, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र जी गुर्जर, नर्मदापुरम विभाग के विभाग समन्वयक सौरभ उपाध्याय पूर्व सैनिक संगठन के सचिव सुदामा सूर्यवंशी, विद्यालय की संचालन समिति के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर जी पवार, विद्यालय की संचालन समिति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि साहू कार्यक्रम के संयोजक विनय डोंगरे उपस्थित रहे। निखिलेश माहेश्वरी ने अपने वक्तव्य में वंदे मातरम की जानकारी देते हुए वंदे मातरम की रचना गायन तथा राष्ट्र के प्रति इसके महत्व को बतलाया इसी तारतम्य में केंद्रीय मंत्री ने भी अपने विचारों से सभी का मार्गदर्शन किया इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही की ठीक 11:00 बजे संपूर्ण भारत में एक समय एक स्वर एक लय में संपूर्ण वंदे मातरम का गायन किया गया जिसमें विद्यालय के भैया बहिन अभिभावक व नागरिक उपस्थित रहे।