🚨 आधी रात चौपाटी पर मंडरा रहा था बड़ा खतरा... कोतवाली पुलिस की सतर्कता ने बचाई जान-माल की बड़ी तबाही! 🚨
बैतूल की नेहरू पार्क चौपाटी पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
इस बार वजह बनी कोतवाली पुलिस के गश्ती दल की सतर्कता और सूझबूझ। 👮♂️👏
रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की नजर जय बजरंग चाइनीज सेंटर से निकल रहे धुएं पर पड़ी। पुलिस ने बिना समय गंवाए दमकल और एमपीईबी की टीम को सूचना दी और तत्काल बिजली सप्लाई बंद करवाई।
दुकान संचालक को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। ताला खुलने के बाद अंदर का नजारा चौंकाने वाला था—दुकान का बिजली बोर्ड पूरी तरह जल चुका था और लटक रहा था। ⚡🔥
गनीमत रही कि समय रहते बिजली कनेक्शन काट दिया गया और आग को फैलने से पहले ही काबू में कर लिया गया। दुकान में रखा गैस सिलेंडर अगर आग की चपेट में आ जाता, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।
गौरतलब है कि इसी चौपाटी पर कुछ वर्ष पहले आग लगने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट की घटना भी हो चुकी है।
लेकिन इस बार कोतवाली पुलिस के गश्ती दल की मुस्तैदी ने संभावित बड़े हादसे को समय रहते रोक दिया। 🙏
👏 ऐसे सतर्क और मुस्तैद पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन होना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा है कि इस गश्ती दल में शामिल पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और सूझबूझ को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति/पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाए, ताकि उनका हौसला बढ़े और अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिले।
रात की गश्त सिर्फ ड्यूटी नहीं... कई बार किसी की जान और करोड़ों की संपत्ति बचाने वाली जिम्मेदारी भी होती है। 🇮🇳
#बैतूल #Betul #बैतूल_पुलिस #कोतवाली_पुलिस #BetulPolice #मध्यप्रदेश_पुलिस #MPPolice #पुलिस_की_मुस्तैदी #पुलिस_की_सतर्कता #रात्रि_गश्त #नेहरू_पार्क #चौपाटी #अग्निकांड #FireSafety #दमकल #एमपीईबी #जनसुरक्षा #सुरक्षित_बैतूल #पुलिस_सम्मान #पुलिस_कर्मियों_का_हौसला #कर्तव्यनिष्ठ_पुलिस #बैतूल_समाचार #BetulNews #बैतूल_न्यूज #मध्यप्रदेश #MPNews #जनसेवा #समाजसेवी #समाजसेवा #जनप्रतिनिधि #राजनेता #पुलिस_अधिकारी #पुलिस_अधीक्षक #SPBetul #Police #PublicSafety