रायसेन: भोपाल मार्ग पर कार-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल
Raisen, Raisen | Apr 28, 2026 रायसेन जिला मुख्यालय के भोपाल मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे माना ढाबा के पास कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा, जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई। घायल बाइक सवार को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,