बासुकीनाथ हंसडीहा सड़क मार्ग जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरटोपी मोड़ के पास बुधवार 8 बजे के लगभग बासुकीनाथ की ओर से हंसडीहा की ओर जा रही मोटरसाइकिल का सामने से आ रही बड़ी वाहन की लाइट से चकमा खाकर गड्ढे में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।इस घटना में बाइक चालक घायल हो गए।आसपास के ग्रामीणों द्वारा टेंपो से घायल को उठाकर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।