बड़वानी: एसपी के निर्देशन पर जिले के सभी थानों में अपराध समीक्षा बैठकें आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश
बड़वानी एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले के सभी थानों में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसे के समस्त थानों पर आयोजित हुई बैठकों में मुख्य रूप से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश देने सहित सीएम हेल्पलाइन, गुम इंसान व शिकायतों पर विशेष जोर दिया गया वहीं वारंट तामिली एवं अन्य कार्यवाही को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया।