बालोद: बस स्टैंड में फिर शुरू होगा स्तनपान गृह कक्ष, एसडीएम-तहसीलदार ने हटवाया कब्जा; सफर के दौरान माताओं को मिलेगी राहत
Balod, Balod | May 10, 2026 बालोद जिला मुख्यालय के नए बस स्टैंड परिसर में महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुविधा के लिए बनाए गए स्तनपान गृह कक्ष को एक बार फिर शुरू करने की तैयारी की जा रही है। लंबे समय से बंद पड़े इस कक्ष का उपयोग व्यापारियों द्वारा सामान रखने के लिए किया जा रहा था, जिसे अब खाली करवाया जा रहा है। एसडीएम नूतन कुमार कंवर और तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने निरीक्षण के दौरान कक्ष में