बाढ़: बाढ़ गुलाबबाग चौक से उमानाथ जाने वाली सड़क पर मौत का गड्ढा! तीन महीने से अधूरा नाला निर्माण, बिना बैरिकेडिंग जान का खतरा
Barh, Patna | Jul 6, 2026 बाढ़ के गुलाबबाग चौक से उमानाथ मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क पर अधूरा नाला निर्माण लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सोमवार को लगभग 4 बजे बताया कि करीब तीन महीने से सड़क किनारे गहरे गड्ढे खुले पड़े हैं, यहां न बैरिकेडिंग है और न ही चेतावनी बोर्ड है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बच्चे गिरकर घायल हो चुके हैं इसलिए जल्द निर्माण की माँग की है।