मैनपुरी: करहल क्षेत्र में दबंगों ने प्रधान सहित 3 लोगों को मारी गोली, क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने दी पूरी जानकारी
बीती 19 मार्च को ग्राम कंचनपुर में दबंगों द्वारा प्रधान सहित 3 लोगों को गोली मार दी। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं पुलिस ने 7 नामजद और आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिसमें पुलिस ने मुठभेड़ में आशीष उर्फ बिट्टा को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की दोपहर 12 बजे CO अजय सिंह चौहान ने जानकारी दी है।