मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार जारी
भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी सोनू पुत्र श्री कृष्ण ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे सोनू की हालत बिगड़ गई। आनंद फानन में परिजनों के द्वारा सोनू को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।