मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में ओटो पलटने से एक युवक घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बिछवा थाना क्षेत्र के औरंध निवासी विक्रम पुत्र अमर सिंह घर से फर्दपुर बाजार ओटो से जा रहे थे। तभी औरंध पुल के पास ओटो पलट गया। जिससे ओटो सवार विक्रम घायल हो गए। घायल विक्रम को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां घायल विक्रम का डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।