मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिला अस्पताल से सैफई रेफर
कोतवाली थाना क्षेत्र के हरचंदपुर निवासी चंद्र प्रकाश पुत्र वंश बहादुर ने खेत में जाकर संदिग्ध परिस्थिति के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद चंद्र प्रकाश की हालत बिगड़ गई आनंन-फानन में परिजनों के द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।