चकरनगर: वन विभाग परिसर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, श्रमिकों को गर्मी से बचाव की सामग्री और दवाइयां बांटी गईं
वन विभाग परिसर चकरनगर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर मेहनतकश मजदूरों के योगदान, उनके संघर्षों और अधिकारों को समर्पित करते हुए वन क्षेत्राअधिकारी एसएन यादव ने श्रमिकों के अधिकारों से लेकर अतंराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला ।