माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में जिला प्रशासन गरियाबंद के कलेक्टर श्री बी.एस. उईके एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बगनई नदी में ग्राम विजयपाल के पास अचानक आई बाढ़ में फंसे 14 ग्रामीणों को थाना छुरा पुलिस एवं नगर सेना SDRF महासमुंद की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई, साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
यह सफल अभियान गरियाबंद पुलिस, नगर सेना एवं जिला प्रशासन की संवेदनशीलता, तत्परता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
सफल रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी अधिकारियों एवं जवानों को हार्दिक बधाई।
#Gariyaband #GariabandPolice #RescueOperation #SDRF #PublicSafety
Gariaband, Chhattisgarh | Jul 6, 2026