सरदारशहर: चूरू-सरदारशहर रोड पर बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, स्कूटी सवार की हुई मौत
चूरू। चूरू-सरदारशहर रोड पर रामपुराबास के पास शुक्रवार को बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार 35 वर्षीय दयानंद जांगिड़ निवासी रामपुराबास की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार सेना से छुट्टी पर आए 53 वर्षीय मंगलचंद निवासी ढाणी डेगा, सरदारशहर गंभीर घायल हो गए।