करछना: कचरी मोरी के सामने बाइकों में आपस में भिड़ंत होने से दोनों बाइक चालक हुए घायल
करछना थाना के भीरपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कचरी मोरी के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार सुबह पास लेते समय दो बाइक चालक आपस में भिड़ गए। हादसे में दोनों घायल हो गए। जिसके बाद दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देख स्थानी लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव कर मामले को शांत कराया गया।