करछना: नैनी स्थित जिला जेल में विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान हुई मौत।
सोंराव थाना क्षेत्र के हाजी गंज निवासी हरी प्रताप यादव को 13 अप्रैल को हत्या के प्रयास के आरोप में नैनी स्थित जिला जेल में लाया गया था। शनिवार देर शाम को उसकी तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहरा मच गया।