भभुआ: भभुआ विधायक भरत बिंद ने सदन में दुर्गावती नदी पुल के निर्माण की मांग उठाई
Bhabua, Kaimur | Feb 6, 2026 भभुआ विधायक भरत बिंद ने सदन में दुर्गावती नदी पर पुल निर्माण को लेकर मांग उठाया है। आज शुक्रवार को 4:30 बजे भभुआ विधायक भरत बिंद ने बताया कि मचियाव गांव के समीप तियरा घाट के पास दुर्गावती नदी पर पुल का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इस क्षेत्र के लोग लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।