भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने मारपीट करने गए एक आरोपी को कट्टा के साथ किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Feb 6, 2026 भभुआ थाना की पुलिस ने मारपीट करने गए एक आरोपी को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार 3:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के भेकास गांव निवासी पीयूष कुमार द्वारा भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी आवेदन में बताया कि एमएस स्कूल के पास परीक्षा देकर अपने घर जा रहा था। तभी अनीश रजक मारने के नियत से कट्टा लेकर पहुंचा था।