भभुआ: बीते 24 घंटे में जिले के विभिन्न स्थानों से कैमूर पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
Bhabua, Kaimur | Feb 6, 2026 जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में कैमूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के अलग-अलग जगहों से विभिन्न मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कैमूर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।