बरेली: बिशारतगंज थाना क्षेत्र के खजऊई में घर में सो रहे व्यक्ति को सांप ने डंसा, व्यक्ति को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के खजऊई में घर में सो रहे हैं व्यक्ति को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। जिसको इलाज के लिए परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने बताया व्यक्ति घर में सो रहा था तभी सांप ने काट लिया।