सबलगढ़: 89वें दिन भी जनहित सत्याग्रह जारी — सुनने वाले खामोश क्यो
नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में कथित करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं और घोटाले के आरोपों के बीच जनता के मूलभूत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आखिर जिम्मेदार लोग खामोश क्यों हैं? जनता के सवालों का जवाब कौन देगा जनहित के मुद्दों, नगर की समस्याओं और नगर पालिका में पारदर्शिता की मांग को लेकर 89वें दिन भी जनहित सत्याग्रह जारी रहा।