शाहजहांपुर: बदहाल सड़कों, जलभराव और अव्यवस्थाओं पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, नगर निगम को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने शहर की जर्जर सड़कों, जलभराव, आवारा पशुओं, सार्वजनिक शौचालयों की दुर्दशा तथा यातायात अव्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। संगठन के पदाधिकारियों ने महापौर और नगर आयुक्त को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।