कैराना: कैराना में हाईवे पर स्कॉर्पियो पलटने से चालक सहित 2 की मौत, 2 गंभीर घायल
Kairana, Shamli | Oct 21, 2026 बुधवार प्रातः करीब 11 बजे कैराना में पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एन गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।