कोईलवर: गिद्दा थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की गई, त्वरित निष्पादन के लिए दिए गए निर्देश
गिधा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 द्वारा लंबित कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मामलों की प्रगति का बारीकी से आकलन किया गया तथा कांडों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मामले की जानकारी रविवार शाम 4:30 बजे बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह ने दी।