परशुराम अवतार में दिखे राहुल गांधी, हाथ में फरसा और संविधान
56वें जन्मदिन पर वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कराया रुद्राभिषेक
वाराणसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर समर्थकों ने उनका विशेष कटआउट गंगा तट पर स्थापित कर रुद्राभिषेक किया। कटआउट में राहुल गांधी को भगवान परशुराम के स्वरूप में दर्शाया गया, जिसमें एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में भारत का संविधान दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
@rahulgandhi #aajkitaazakhabar #latestnewsindia #congress #rahulgandhi