बैकुंठपुर: बामो गांव में वेल्डर मनोज शाह की मारपीट में मौत, पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जाँच शुरू की
गोपालगंज ज़िले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामों गांव में वेल्डर मनोज साह की मारपीट में मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना केला विवाद को लेकर हुई। घायल मनोज साह की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।