महोबा: बरायं गांव में वृद्ध ने बेटों पर फसल कब्जाने और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
Mahoba, Mahoba | May 13, 2026 वृद्ध शिवराम ने अपने बेटों पर फसल छीनने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि बेटे वीरनारायण और रामनरेश दो लाख रुपये लेने के बाद अब खेत और फसल पर कब्जा किए हैं। वृद्ध ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।