बिंदकी: बिंदकी कस्बे के रामलीला मैदान स्थित सब्जी मंडी में महिला के झोले से ₹12,500 नगद और मोबाइल की टप्पेबाजी, जांच शुरू
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के रामलीला मैदान स्थित सब्जी मंडी में गुरुवार को दिन में करीब 11:30 बजे मसरूतुन निशा पत्नी मोहम्मद हसन निवासी ग्राम जिगनी एक दुकान में नींबू खरीदने गई थी। तभी एक टप्पेबाज ने उनके झोले में रखा पर्स और मोबाइल निकाल लिया। महिला के अनुसार पर्स में 12500 रुपए नगद थे। मामले की जानकारी पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।