इगलास: इगलास में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने वर्तमान परिवेश में हिंदी विषय पर संगोष्ठी आयोजित की
Iglas, Aligarh | Sep 15, 2026 इगलास राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के तत्वावधान में विजय विद्यालय इंटर कालेज, तोछीगढ़ में विद्यार्थियों ने वर्तमान परिवेश में हिंदी विषय पर संगोष्ठी आयोजित की। वक्ताओं ने हिंदी के महत्व और महिमा पर प्रकाश डालते हुए युवाओं में हिंदी की अपेक्षा अंग्रेजी के बढ़ते रुझान पर चिंता जताई।