कायमगंज: मोहल्ला नई बस्ती निवासी 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
कायमगंज के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 14 वर्षीय वैष्णवी पुत्री राकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गयी। परिजन वैष्णवी को सीएचसी कायमगंज लेकर पहुँचे। जहाँ डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस सूचना भेज दी। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दादी का देहांत हो गया था। कई दिनों से वैष्णवी बीमार चल रही थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।