शनिवार को नर्मदापुरम सांसद ने गुजरात के लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान “प्राकृतिक कृषि संवर्धन विधेयक 2025” को लेकर सार्थक एवं प्रेरणादायी चर्चा सम्पन्न हुई। मुलाकात के दौरान सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक कलाकृतियाँ राज्यपाल महोदय को भेंट स्वरूप प्रदान कीं।