बालोद: जिला प्रशासन बालोद की अनूठी पहल, भीषण गर्मी में पौधों को मिल रहा 'मिट्टी के घड़ों' का सहारा
Balod, Balod | Apr 7, 2026 चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में 2600 एवं अन्य क्षेत्रों में 1200 सहित कुल 3800 पौधों को सूखने से बचाने के लिए अब मिट्टी के घड़ों (मटकों) का उपयोग किया जा रहा है। प्रशासन की इस पहल के तहत प्रत्येक पौधे के पास जमीन में एक मिट्टी का घड़ा दबाया गया है। तकनीक के माध्यम से घड़े के सूक्ष्म छिद्रों से पानी धीरे-धीरे रिसकर सीधे पौधों को जाए।