गुना नगर: देहरी गांव के चांदी वाले हनुमान मंदिर के पुजारी ने मारपीट के आरोप लगाए, गुना में संतों ने की प्रेस वार्ता
गुना में राघोगढ़ तहसील के देहरी गांव में चांदी वाले हनुमान मंदिर के पुजारी कमल दास महाराज ने दो दिन पहले जमीन विवाद में मारपीट के आरोप लगाए थे। 14 अप्रैल को गुना भुजरिया तालाब मंदिर पर संतों ने प्रेस वार्ता की। जिस 75 वर्षीय व्यक्ति पर मारपीट के आरोप लगाए उसके बेटे ने कहा, झूठे आरोप है जमीन का कोई विवाद नही है। आवेदन देकर इसकी जांच की मांग की गई है।