पंचकूला: पंचकूला की आम जनता की आवाज उठाने के लिए पीपुल्स फ्रंट पंचकूला का किया गठन, ओपी सिहाग बने अध्यक्ष
नगर निगम पंचकूला के पूर्व कार्यकारी अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता ओपी सिहाग तथा शहर के कुछ प्रबुद्ध नागरिकों ने पंचकूला के आम लोगों तथा पंचकूला शहर व आसपास के क्षेत्र की बेहतरी के लिए आवाज बुलंद करने बारे एक नए गैर राजनीतिक मंच "पीपुल्स फ्रंट पंचकूला" लॉन्च करने का निर्णय लिया है। इस बारे फ्रंट के नवनियुक्त अध्यक्ष ओपी सिहाग ने जानकारी दी है।