भगवानपुर: मध्य विद्यालय संजात परिसर में जर्जर भवन की नीलामी को लेकर हुई बैठक, ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संजात पंचायत स्थित मध्य विद्यालय संजात परिसर में गुरुवार को जर्जर विद्यालय भवन की नीलामी प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक सुबह करीब 10 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष जानकी देवी ने की।