रीठी: रीठी का सरकारी अस्पताल 'खुद बीमार', अस्पताल में गंदगी, लापरवाही और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का सच
Rithi, Katni | Apr 2, 2026 कटनी जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक बार फिर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां मरीजों का इलाज तो दूर, खुद अस्पताल की हालत ही गंभीर बीमारी से जूझती नजर आ रही है। कटनी जिले का रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हमेशा से अपनी बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सुर्खियों में रहा है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब सुधरेगी यहां की व्यवस्था?